{"_id":"1f0ab88ddbc69dd615d3bbefbad1a0e6","slug":"memorandum-against-the-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के विरोध में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के विरोध में दिया ज्ञापन
संवाददाता
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। अनियमित विद्युत कटौती, आपदा राहत चेक, स्वास्थ्य केंद्र पर कुशल चिकित्सक की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार लालगंज को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विद्युत कटौती से नाराज भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर नारे लगाते हुए हाईडिल पंहुचे। जहां उन्होंने एसडीओ को विद्युत कटौती की समस्या से अवगत कराया। फिर वहां से भाजपा कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार गजानन दुबे को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उनसे मांग की कि क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली सप्लाई को नियमित करते हुए पूर्व की भांति दिन मे 10 बजे से 5 बजे व रात्रि में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाए। मसीरपुर में 250 केवीए की जगह 350 केवीए का ट्रान्सफार्मर लगाया जाए। बाई पास पर सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज के मोड़ पर स्थित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए किया जाए। प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्रिय किसानों को रबी की फसल का मुआवजा अविलंब दिया जाए। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र टिकरगाढ़ लालगंज मेंकुशल चिकित्सक की नियुक्ति के साथ ही अस्पताल को सारी मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह एडवोकेट, योगेंद्र राय, अनिलराज गुप्त, प्रवेश राय, बंटी राय, अशोक राय, चंदू सरोज, रामसेवक यादव, रामसिंह चौहान, संतोष राय, बबलू राय, अशोक अस्थाना आदि उपस्थित रहे।