फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Members raised the issue of problems in the district panchayat meeting officials assured solution

Azamgarh: जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने उठाया समस्याओं का मुद्दा, अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

Tue, 12 Nov 2024 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

जिला पंचायत की बैठक में पंचायत सदस्यों ने जिले की समस्याओं को उठाया इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर क्या काम हुए हैं इसको गिनाने का प्रयास किया। जिसके बाद बैठक में मौजूद अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। बताते चलें कि जिला पंचायत में काम को लेकर आ रही शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है जिसके समाधान को लेकर बैठक में चर्चा हुई।

विज्ञापन
Members raised the issue of problems in the district panchayat meeting officials assured solution
जिला पंचायत सदस्यों की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेहरू हाल सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ सभी विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदस्यों से एक-एक कर अपनी बात कहने का अनुरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया।

विज्ञापन


जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। हाफिजपुर के जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव ने ककरहटा, कोल संपर्क मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है। पिछली छह बैठकों से पीडब्ल्यूडी से निवेदन किया जा रहा है लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। धर्मूनाला से अइनिया होते हुए जाते हुए मार्ग को बनवाया जाए। हरिहरपुर के एएनएम सेंटर को तत्काल खोला जाए। हरखूपुर, हरिहरपुर, नामदारपुर और दुर्गापुर को नामदारपुर फीडर से जोड़ा जाए। गल्ला गांव को पालिटेक्निक फीडर से जोड़ा जाए।
विज्ञापन




इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव, अरशद, प्रमोद यादव, मंतोष यादव, डा. गीता, राजकमल सरोज, रिशु यादव, सुमन यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed