फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   maximum temperature 45 degrees

Azamgarh News: 2016 के बाद 20 मई सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 45 डिग्री

Tue, 21 May 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
maximum temperature 45 degrees
आजमगढ़। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही पुरवा हवा ने उमस भी बढ़ा दी है। 20 मई को पिछले नौ सालों में सबसे अधिक सोमवार को जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को 44 तो रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। धूप के कारण घरों से सबका निकलना मुश्किल हो गया। धूप पूरी शरीर को झुलसा दे रही थी।
विज्ञापन

रविवार देर शाम से ही पुरवा हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि सोमवार को तापमान में कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अगर जनपद में विगत नौ सालों के 20 मई के तापमान पर नजर डालें तो 2016 के बाद अब जाकर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 मई मंगलवार से तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में बादल भी आएंगे। आजमगढ़ में पुरवा हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन गाेरखपुर और आसपास के जनपदों में बारिश होने की संभावना है।
विगत नौ वर्षों में 20 मई का अधिकतम-न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2016 45 डिग्री 24 डिग्री
2017 42 डिग्री 29 डिग्री
2018 42 डिग्री 28 डिग्री
2019 42 डिग्री 28 डिग्री
2020 42 डिग्री 26 डिग्री
2021 31 डिग्री 24 डिग्री
2022 42 डिग्री 28 डिग्री
2023 42 डिग्री 26 डिग्री
2024 45 डिग्री 30 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed