फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maruti van collided with tractor-trolley, one killed

Azamgarh News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई मारूति वैन, एक की मौत

Wed, 15 Mar 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maruti van collided with tractor-trolley, one killed
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम मारूति वैन व ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार एक किशोरी की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र फरिहा गांव निवासी सरफराज उर्फ तुफैल सोमवार की देर शाम परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने वैन से जा रहे थे। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली से मारूति वैन की टक्कर हो गई। हादसे में मारूति वैन सवार नासिया बानो (15) पुत्री सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरफराज व उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया है। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed