{"_id":"6711668383d66346e303c857","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-in-her-in-laws-house-murder-alleged-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122069-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ससुराल में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ससुराल में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जानकारी मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी विजयी पांडेय की पुत्री सुष्मिता पांडेय (28) की शादी 22 मई 2021 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव निवासी नीरज पांडेय के साथ हुई थी। बुधवार की रात सुष्मिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी।
मृतका के भाई नीरज पांडेय ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन सुष्मिता को ससुराल के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ही ससुराल के लोगों ने उनकी बहन सुष्मिता को जान से मारकर फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता विजयी पांडेय की तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।