फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging in trap under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव

Thu, 10 Dec 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in trap under suspicious circumstances
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विवाहिता का शव बृहस्पतिवार को दिन में दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासिनी 22 वर्षीय प्रियंका पत्नी दिवाकर का शव बृहस्पतिवार को दिन में उसके कमरे में ही छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना के पूर्व उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। परिजनों के अनुसार काफी देर तक वह जब कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक चुकी थी। परिजनों ने बताया कि अक्सर ही विवाद होने के बाद वह अपने कमरे में चली जाती थी और अंदर से दरवाजा बंद कर लेती थी। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मार कर टांग देने का आरोप लगाया है। मुबारकपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की चार साल पूर्व शादी हुई थी, उसका मायका मऊ जिले के मोहम्मदाबाद में है। मृतका एक दो साल की बच्ची की मां थी और वर्तमान में गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed