{"_id":"60b27ff48ebc3e34f90367e0","slug":"married-woman-died-in-doubt-azamgarh-news-vns5920094184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासिनी विवाहिता की शनिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय कंचन पुत्र मुकेश सिंह शनिवार को चार बजे घर के दरवाजे पर ही मृत हाल में पायी गई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पति रोजीरोटी के लिए खाड़ी देेश रहता है और मृतका घर पर सास-ससुर व अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी। ससुर महेंद्र सिंह के अनुसार शनिवार की सुबह ग्यारह बजे वह अपनी पत्नी के साथ सीएचसी पवई पर कोरोना टीका लगवाने चले गए थे। शाम चार बजे के लगभग घर लौटे तो दरवाजे के पास ही बहु गिरी पड़ी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए शाहगंज जौनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लेकर चले आए और सूचना उसके मायके वालों को भी दिया। लोग किसी जहरीले जंतु द्वारा काटे जाने की आशंका जता रहे है। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। ससुराल व मायके वाले पीएम कराने को तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस ने समझा बुझा कर पीएम कराने के लिए राजी किया और शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका जहानागंज थाना क्षेत्र के ऊंचे गांव में है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।