फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman died by hanging herself from a chupat with the help of a dupatta

दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटक कर विवाहिता ने दी जान

Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman died by hanging herself from a chupat with the help of a dupatta
अहरौला (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीलमपट्टी गांव निवासीनी एक विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे चुल्ले से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय वह अपनी जेठानी की पुत्री के साथ सोई थी। रात में बच्ची की आंख खुली तो चाची को फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के दोषपुर निवासी रामनयन पांडेय ने अपनी भतीजी पूजा (23) का विवाह डेढ़ साल पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के भीलमपट्टी गांव निवासी मनोज पांडेय पुत्र जगदंबा पांडेय के साथ किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद मनोज रोजीरोटी के लिए विदेश चला गया। सोमवार की रात पूजा अपने जेठानी की छह साल की बेटी के साथ अपने कमरे में सोई थी। वह मोबाइल पर किसी से बात की थी। व्हाट्सएप पर किसी से उसकी कहासुनी व गालीगलौज भी हुई। इसके बाद उसने दुपट्टे से छत के चुल्ले से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

देर रात साथ सो रही बच्ची की आंख खुली तो उसने चाची को फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। बच्ची की चीख सुन कर परिवार के लोग भी भाग कर मौके पर पहुंचे तो पूजा को फंदे पर लटका देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस व उसके मायके वालों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मोबाइल को भी पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चैट में उसकी किसी से कहासुनी की बात सामने आ रही है। वहीं घटना की जानकारी पर मृतका के चाचा रामनयन पांडेय व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए लेकिन किसी के द्वारा कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है। एसओ श्री प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने व पीएम के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed