{"_id":"61bddd24c98b2111a7758431","slug":"married-woman-dead-body-found-from-pond-in-azamgarh-who-living-in-her-maternal-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला, शरीर पर चोट के निशान
Sat, 18 Dec 2021 06:37 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:37 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : फाइल
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिधारी गांव स्थित पोखरी में शनिवार की सुबह मायके में रहने वाली विवाहिता की लाश संदिग्धावस्था में पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासिनी प्रियंका (30) पुत्री सत्यदेव राजभर का विवाह पांच साल पूर्व मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली क्षेत्र के चंद्ररोगी गांव निवासी शशिकांत राजभर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सड़क हादसे में शशिकांत एक सड़क हादसे में घायल होकर दिव्यांग हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद से प्रियंका अपने बच्चे के साथ मायके आकर रहने लगी। शनिवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए पोखरी की तरफ गए तो वहां प्रियंका का शव दिखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ लालगंज के अलावा थानाध्यक्ष मेंहनगर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
पर्स से कीटनाशक की पुड़िया और एक फोटो भी बरामद
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। इस दौरान महिला के गले पर चोट का निशान दिखा। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच से पता चला है कि विवाहिता का गांव में एक व्यक्ति से संबंध था। उसके पर्स से कीटनाशक की पुड़िया व एक फोटो भी बरामद हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, डॉक्टरो के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
पढ़ेंः दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
