फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman committed suicide by hanging herself

Azamgarh News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 10 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसरायमीर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदाव स्थित रेवला पुरवा गांव में शनिवार की शाम लगभग छह बजे 32 वर्षीय विवाहिता कविता पत्नी पिंटू यादव ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतका कविता और उसके पति पिंटू दोनों ही दिव्यांग थे। लगभग तीन वर्ष पहले दोनों ने आपसी सहमति से विवाह किया था। विवाह के बाद उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

पिंटू पेशे से ऑटो चालक है और ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी।
हालांकि, घटना के पीछे असली कारण का पता नहीं चल सका है। शनिवार की शाम कविता अपने घर के कमरे में अकेली थी। परिजनों ने जब काफी देर तक उसे नहीं देखा तो दरवाजा खोला, जहां वह फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व ग्रामीणों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed