फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman burnt to death in suspicious condition

Azamgarh News: संदिग्ध हाल में झुलसकर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death in suspicious condition
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासिनी एक विवाहिता की रविवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आतापुर गांव निवासिनी वंदना यादव 29 पत्नी कन्हैया की रविवार को संदिग्धावस्था में झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस लेकर पहुंचे मृतका के भाई सुधीर यादव ने बताया कि रविवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे बहन के पति कन्हैया लाल यादव के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले कहा कि तुम्हारे बहन की तबीयत खराब है, फिर कहा कि घर में आग लग गई है।
विज्ञापन

इस सूचना पर वह तहबरपुर थाना पुलिस को साथ लेकर बहन के घर पहुंचा तो घर में कहीं भी आग नहीं लगी थी। ग्राउंड फ्लोर पर बहन की चूड़ी बिखरी थी। इसके बाद वह पुलिस के साथ दूसरे तल पर पहुंचा तो सीढ़ी के पास ही बहन की जली हुई लाश पड़ी थी। भाई ने बहन के ससुराल वालों पर जला कर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी 2013 में हुई थी। वह एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed