{"_id":"05666c175c2397bf6262f72f6ba2081f","slug":"married-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 22 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के लोग मायके वालों को सूचना देकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देउरपुर गांव निवासी मुमताज की शादी करीब छह वर्ष पूर्व अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केदुरीपुर गांव निवासी जरीना खातून (25) के साथ हुई थी। उनके छह माह की बेटी भी थी। जरीना के पिता समीउल्लाह का आरोप है कि दहेज के लिए उसका पति मारता पीटता था। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई।
कुछ दिन तक मामला शांत रहता इसके बाद पुन: उसे प्रताड़ित किया जाता। समीउल्लाह ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे उसके दामाद मुमताज ने फोन कर बताया कि जरीना की तबियत ज्यादा खराब है। गुरुवार की सुबह जब वह बेटी के घर पहुंचा तो ससुराल वाले फरार थे। दुधमुंही बच्ची शव के पास बिलख रही थी। उधर, जरीना की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
एसओ अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि मुमताज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौतके सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।