{"_id":"5ef8cbf28ebc3e43425273ed","slug":"married-10-days-ago-wife-dies-due-to-death-of-husband-azamgarh-news-vns5327939188","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन पहले हुई थी शादी, पति की मौत से पत्नी हुई बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन पहले हुई थी शादी, पति की मौत से पत्नी हुई बेसुध
विज्ञापन
तरवां के रस्तीपुर में शोकाकुल मृतक हरिंदर कुमार का परिवार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के जिन दो लोगों की बिहार के मुजफ्फरपुर में हादसे में मौत हुई उनमें बोलेरो चालक हरिंदर की 16 जून को शादी हुई थी। हादसे के बाद पत्नी अंजू रो-रो कर बेसुध हो जा रही है। परिजनों का भी हाल बेहाल है। गांव से लेकर मायके तक कोहराम मचा हुआ है।
रस्तीपुर गांव से तीन लोग धान की रोपनी के लिए मजदूर लाने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे बोलेरो से बिहार के लिए निकले थे। शनिवार तड़के मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना के पास ट्रक से बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गांव के श्रीनाथ सिंह उर्फ सिद्धनाथ सिंह (65) पुत्र कवलधारी सिंह की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायल बोलेरो चालक हरिंदर मेडिकल कालेज तक पहुंच गया था, लेकिन आक्सीजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हरिंदर की तरवां के ही भरथीपुर-इस्माइलपुर में 16 जून को शादी हुई थी। हरिंदर की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी अंजू बेसुध हो गई है। परिजन माता विमला देवी, भाई रामचंद्र, राजेंद्र, बहन शशिकला, किरण, निशा, नीतू का भी रो-रो कर हाल बेहाल है। हरिंदर तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। वहीं, मृतक श्रीनाथ सिंह दो साल पहले रोडवेज में परिचालक के पद से सेवानिवत्त हुए थे। रोपनी के लिए मजदूर लाने के लिए गए थे। उन्होंने ही किराए पर बोलेरो ली थी। पत्नी आशा सिंह, पुत्र नीरज सिंह, दीपक सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल है। घायल वशिष्ठ का इलाज चल रहा है।
परिजन भेजने को नहीं थे तैयार
आजमगढ़। ग्रामीणों की माने तो परिजन हरिंदर को रात में भेजने के लिए तैयार नहीं थे। रात में निकलते समय भी बोलेरो गड्ढे में फंस गई थी। किसी तरीके से इसे ट्रैक्टर से निकालकर ये लोग रात में ही बिहार के लिए रवाना हुए थे। परिजनों का कहना था हमारा मन नहीं मान रहा था। इसलिए हम नहीं जाने दे रहे थे।