फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   marriage with rape accused

रेप करने वाले युवक से बालिका की शादी

Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
marriage with rape accused
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी 17 वर्षीय किशोर से ही 13 साल की पीड़ित किशोरी की पंचायत द्वारा शादी करवाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने भी शादी करवाने में मदद की। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। अपराध का फैसला पंचायत में नहीं, बल्कि कोर्ट मेें होगा।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी अपनी बुआ के घर रहती है। बुआ ने उसे गोद लिया है। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। बुआ के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी दोनों काम करने जाते हैं। नौ अक्तूबर की शाम को बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी किशोर पहुंचा और उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के घरवाले पुलिस से शिकायत करते, इससे पहले ही आरोपी के घर वाले पहुंच गए और सुलह का दबाव बनाने लगे। गांव में पंचायत बुलाई गई। 10 अक्तूबर को पंचों ने दोनों की शादी का फरमान सुनाया। जयमाल मंगवा कर दोनों का विवाह करा दिया। पीड़ित परिवार पंचायत के निर्णय के आगे मजबूर है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचों के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई है। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed