फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Market for farmers, establishment of ho college for students

किसानों के लिए मंडी, छात्रों के लिए हो कालेज की स्थापना

Tue, 13 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Market for farmers, establishment of ho college for students
सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न आवश्यकताओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह सीएम से जनपद के किसानों के हितों को देखते हुए विधानसभा मेंहनगर और विधानसभा लालगंज के मध्य ब्लाक पल्हना में कृषि मंडी की स्थापना और विधानसभा गोपालपुर और विधानसभा सगड़ी के मध्य ब्लाक बिलरियागंज में कृषि मंडी की स्थापना कराने की मांग। तहसील सगड़ी एवं तहसील मेंहनगर में एक-एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने, विधानसभा मुबारकपुर और विधानसभा गोपालपुर में एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की गई। विधानसभा मेंहनगर और सगड़ी के लिए एक-एक बालिका महाविद्यालय की स्थापना कराने, जनपद के हर तहसील के सरकारी क्षेत्र में आलू-प्याज गोदाम बनवाने की मांग की गई। शहर में जल निकासी के लिए सीवर लाइन बनवाने, मंदुरी हवाई अड्डा शीघ्र चालू करवाने, आजमगढ़ से लखनऊ तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने, मसीरपुर लालगंज से गाजीपुर तक जाने वाली बेसो नदी की खुदाई करवाने की भी भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांग की। बिजली के जर्जर तार और खम्भा बदलवाने के साथ ही अंडरग्राउंड केबल की समीक्षा करते हुए उसकी त्रुटियों को सही करवाने, नदी घाटों का सुंदरीकरण कराने एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दाह संस्कार मशीन लगवाने, कूड़े की रिसाइकिल व डंपिंग स्थल की व्यवस्था कराने, चक्रपानपुर में 20 एकड़ जमीन पैरामेडिकल कालेज के लिए आरक्षित है उसका शुभारंभ कराने तथा आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडलीय चिकित्सालय कि खराब सिटी स्कैन मशीन, मेडिकोलीगल मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन को ठीक कराने और एमआरआई मशीन को लगवाने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था कराने, डायलिसिस यूनिट की संख्या बढ़ाने, न्यूरो सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति करने, इमरजेंसी वार्ड को वातानुकूलित करने, मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में जांच बढवाने और अच्छे डॉक्टरों की नियुक्ति करने, आईसीयू वार्ड के लिए अलग से 25 केवीए क्षमता का जनरेटर लगवाने की मंाग रखी। पल्हना देवी धाम, चंद्रमा ऋषि धाम ,शीतला माता धाम, एवं दुर्वासा ऋषि धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, पुरानी जेल की खाली पड़ी जमीन पर पर्यटन स्थल, पार्क, पार्किंग, आवास एवं बाजार बनवाने, आजमगढ़-वाराणसी एनएच को पूर्ण कराने, मेंहनगर, मेहनाजपुर, चौबेपुर होते हुए बाबतपुर हवाई अड्डा तक फोरलेन का निर्माण कराने तथा रासेपुर से तितरा गाजीपुर बॉर्डर तक फोरलेन का निर्माण कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed