फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Marie stake in the senior category ekta

सीनियर वर्ग में एकता श्रीवास्तव ने मारी बाजी

Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Marie stake in the senior category ekta
नगर के सिकड़ी चंद मंदिर में आयोजित छह दिवसीय रंगोली कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके जूनियर वर्ग में अनुष्का अग्रवाल तो सीनियर वर्म में एकता श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यशाला के अंतिम दिन आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुष्का अग्रवाल प्रथम, ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एकता श्रीवास्तव ने प्रथम और प्रियंका श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक जायसवाल ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी रंगोली में प्रशिक्षकों की मेहनत साफ झलक रही है।
विज्ञापन


कार्यशाला की संयोजिका विभा गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को भारतीय रंगोली में प्रमुख दक्षिण भारतीय रंगोली को स्टेंशिल और स्केच के प्रयोग से बनाना सिखाया। खुशी इस बात की है कि छह दिनों में बच्चों में 50 से अधिक डिजाइनों को सीख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मोके पर अनीता साइलेस, कृष्ण मोहन मोदनवाल, नीलांबुज गुप्ता, विशाल गोयल, मुदिता अग्रवाल, वंदना गोयल, लता सिंह, डा. पूनम तिवारी, स्नेहलता, मनोज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed