{"_id":"6a8b5646700469051b0af743","slug":"teachers-shared-their-experiences-during-fln-training-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155915-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमतगढ़ बीआरसी केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव की अध्यक्षता में चल रहा पांच दिवसीय निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के पांचवें बैच में अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के साथ रोल प्ले कराया गया और उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। प्रशिक्षक प्रदीप तिवारी ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण विद्यालयों को निपुण बनाने में कारगर साबित होगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी विभिन्न क्षमताओं और कौशल का विकास करना प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बच्चों में भाषाई ज्ञान के साथ आधारभूत गणितीय समझ विकसित होगी। प्रशिक्षक लक्ष्मी नारायण माथुर ने हिंदी और गणित में बच्चों की दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं प्रदीप राय ने टीएलएम के माध्यम से शिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने की जानकारी दी। दिनेश पांडेय ने गतिविधि आधारित शिक्षण को बच्चों की रुचि बढ़ाने में उपयोगी बताया। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में सीखी बातों को विद्यालयों में लागू करें और बच्चों की रुचि के अनुसार शिक्षण कार्य करें, ताकि वे निर्धारित निपुण लक्ष्य हासिल कर सकें। इस दौरान प्रदीप राय, संत प्रसाद, वीरेंद्र शाही, विमल प्रकाश, दिनेश कुमार, सोनू, प्रेमशीला आदि मौजूद रहे।