फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many vicious criminals of the district are on the police radar

Azamgarh News: जिले के कई शातिर अपराधी पुलिस के रडार पर

Wed, 11 Oct 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Many vicious criminals of the district are on the police radar
आजमगढ़। शातिर अपराधियों की एसपी ने एक बार फिर नकेल कसी है। 10 शातिर अपराधियों की मंगलवार को हिस्ट्रीशीट खेली गई है। जिसमें हत्या, गोवध, चोरी, मारपीट, अपमिश्रित शराब आदि से जुड़े अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें मिंटू उर्फ फहीम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर, सुनील यादव निवासी ओहदपुर, थाना सरायमीर, साबीर निवासी नेवादा थाना फूलपुर, जियाउल निवासी मिश्रपुर चांदपुर, थाना महराजगंज, नजरे आलम उर्फ शेरू निवासी राजापुर माफी, थाना अहरौला की गौवध में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं प्रदीप चौहान निवासी हाफिजपुर थाना शहर कोतवाली, बैदुल्लाह उर्फ बरतुल्लाह उर्फ राजू उर्फ लंगड़ा निवासी कस्बा फूलपुर, थाना कोतवाली फूलपुर की चोरी में, कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ मिंटू उर्फ मन्टू निवासी खरिहानी, थाना तरवां की हत्या में, राजदेव उर्फ देवानंद उर्फ देवा निवासी सेवटा, थाना जहानागंज की मारपीट में व पप्पू उर्फ बाबूलाल केवट निवासी सरदौला दरखौली बुढ़ानपुर केवटहिया, थाना रौनापार की अपमिश्रित शराब मामले में हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed