{"_id":"640e11b549863f0577091306","slug":"mantra-given-by-a-native-cow-on-every-farmers-peg-azamgarh-news-c-20-1-100107-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हर किसान के खूंटे पर एक देशी गाय का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हर किसान के खूंटे पर एक देशी गाय का दिया मंत्र
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग गोरक्ष प्रांत की प्रांतीय कार्यकर्ता योजना बैठक रविवार को बरदह स्थित एक संस्थान में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र राय, पूज्य संत मौनी बाबा एवं संचालन बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी ने किया।
मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र राय ने कहा कि गौरक्षा विभाग गाय, गीता, गंगा, गांव, गायत्री के हित में कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य हर किसान के खूंटे पर देशी गाय हो। क्योंकि एक देशी गाय का गोबर और गौमूत्र लगभग पांच एकड़ की जैविक खेती करने के लिए पर्याप्त है। विश्व हिन्दू परिषद का गौरक्षा विभाग देश भर में जागरूकता के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। प्रांत गोरक्षा प्रमुख सतीश राय ने कहा कि प्रत्येक छह माह पर गौरक्षा विभाग की प्रांतीय कार्यकर्ता योजना बैठक आयोजित कर बीते कार्य की समीक्षा और आगामी लक्ष्य तय किए जाते हैं। संगठन के कार्य को विस्तार देने के लिए भानुप्रकाश पांडेय को प्रांत अध्यक्ष एवं दीनानाथ सिंह को प्रांत उपाध्यक्ष गोरक्षा आंदोलन समिति, शांति भवानी को महिला प्रांत अध्यक्ष, राकेश दुबे को गौसंपदा का प्रांत सह संपर्क प्रमुख, अंशुमान राय को प्रांत मंत्री गौविज्ञान परीक्षा समिति बनाया गया। आर्यमगढ़ संगठन में प्रवीण पांडेय को आर्यमगढ़ का विभाग कार्याध्यक्ष एवं शिवमोहन पांडेय को विभाग अध्यक्ष गोबंश हत्या परिषद व धीरज प्रसाद मिश्र को विभाग उपाध्यक्ष बनाया गया। अधिवक्ता मनोज सिंह को आर्यमगढ़ विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग का जिलाध्यक्ष एवं अरविंद पांडेय को मऊ का जिलाध्यक्ष व रणधीर सिंह को जिलामंत्री लालगंज, डा केके सिंह को जिला कार्याध्यक्ष लालगंज घोषित किया गया। इस अवसर पर केशरी जी प्रांत मंत्री, विभाग अध्यक्ष आरपी राय सोनू, सत्यप्रकाश सिंह, विनोद राय जिलाध्यक्ष गोरक्षा फूलपुर, सुनील राय जिलाध्यक्ष लालगंज, अमित दुबे, जयप्रकाश मौर्य, ऋषिकेश यादव, जयप्रकाश सिंह, मुन्ना राय आदि उपस्थित थे।