आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव के प्रधानपति मनीष राय की हत्या सधे हुए शूटरों द्वारा की गई है। इसका अंदेशा पीएम रिपोर्ट के आने के बाद लगाया जा रहा है। मनीष को कुल सात गोलियां मारी गई थी, जिसमें तीन आरपार हो गई थी तो चार पीएम में बरामद हुई है। इतना ही नहीं सभी सात गोलियां सिर में ही मारी गई थी।
मृतक मनीष राय के परिवार का नामजद किए गए लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। मुख्य आरोपी बेचू राय व चंदन जेल में बंद है। ये दोनो मृतक के चाचा की डेढ़ साल पूर्व हुई हत्या में नामजद थे और तभी से जेल में है। गांव के प्रधानी की चुनावी रंजिश तो काफी दिनों से दोनों परिवारों में चल रही थी। मनीष के पीएम की रिपोर्ट में चौकाने वाली बात सामने लाई है। मनीष की हत्या एक-दो नहीं बल्कि सात गोलियां मार कर की गई है और सात की सातों गोलियां उसके सिर में ही मारी गई है। इन सात गोलियों में चार पीएम के दौरान मिली है जबकि तीन आरपार हो चुकी थी। जिस तरह से मनीष की गोली मार कर हत्या हुई है, उससे तो शातिर शुटरों द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिए जाने का अंदेशा लगाया जाने लगा है। कहीं न कहीं इस हत्याकांड के तार भी जेल में बंद कुछ कुख्यात अपराधियों से जोड़े जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन अभी कोई खुल कर सामने नहीं आ रहा है।