फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mani Jayanti of Lord Parshuram, the knower of weapons and scriptures

Azamgarh News: शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम की मनी जयंती

Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mani Jayanti of Lord Parshuram, the knower of weapons and scriptures
जिले मेें शनिवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के पारंगत भगवान परशुराम की जयंतीकई जगहों पर मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वैदिक रीति से पूजन कर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन और ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के आवेशावतार, न्याय के देवता भगवान परशुराम के जीवन से हमें अन्याय का प्रतिकार करने की सीख मिलती है। भगवान शिव के अनन्य भक्त परशुराम जी तप, बल और ज्ञान के त्रिवेणी हैँ। उन्होंने विधर्मी शासकों का विनाश करते हुए पृथ्वी पर धर्म की स्थापना कर समाज में व्याप्त भय और आतंक को समाप्त किया। इस अवसरर पर मंदिर के मंहत बमबम गिरी, सभाजीत पांडेय, डॉ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, संजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार त्रिपाठी, शर्मानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में परशुराम सेना द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के निवास काली चौराहा पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर मालयार्पण कर आरती पूजन किया। सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे जो अन्याय व अत्याचार का संहार किया। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में न्यायिक प्रक्रिया को स्थापित किया जा सकता है। अध्यक्षता संजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर सुनीता उपाध्याय, विद्या दुबे, स्वतंत्र दुबे, अनुभव दुबे, सुधीर राय ,मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। बूढ़नपुर संवाददाता के अनूसार मडच्छाहरीवल्लभ गांव में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। डॉ एके मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम हम ब्राह्मणों के आदर्श प्रणेता है। हमें उनके आदर्शो पर चलने की जरूरत है ।भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों के अस्तित्व को बचाने के लिए भगवान परशुराम ने अनेक कुर्बानियां दी। अध्यक्षता हरीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर आयोजक अखिलेश मिश्रा, कुंवर बहादुर शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। फूलपुर: क्षेत्र के अंबारी में राजेंद्र प्रसाद पांडेय के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती श्रधा पूर्वक मनाई गई। विजय शंकर पांडेय व त्रिलोकी नाथ चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए देवो के देव महादेव से शस्त्र विद्या और्ा ज्ञान अर्जित किया। जगत कल्याण के लिए आज भी वे पृथ्वीलोक पर तपस्या में लीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed