{"_id":"62e42c23a2078b48d01c1bbb","slug":"manager-and-principal-misused-mp-and-mla-funds-there-will-be-fir-azamgarh-news-vns666610081","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सांसद व विधायक निधि का किया दुरुपयोग, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सांसद व विधायक निधि का किया दुरुपयोग, होगी एफआईआर
Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले में सांसद एवं विधायक निधि के दुरुपयोग के एक मामले का खुलासा हुआ है। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विधायक निधि से दी गई 11 लाख रुपये की धनराशि से बंजर भूमि में विद्यालय के भवन का निर्माण कराते हुए निधि का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले में सांसद एवं विधायक निधि के दुरुपयोग के एक मामले का खुलासा हुआ है। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विधायक निधि से दी गई 11 लाख रुपये की धनराशि से बंजर भूमि में विद्यालय के भवन का निर्माण कराते हुए निधि का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने संबंधित शिक्षण संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा लालगंज के सिधौना गांव निवासी राहुल सिंह ने ‘संजय शिक्षा निकेतन सिधौना लालगंज’ पर सांसद निधि एवं विधायक निधि की धनराशि दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि सांसद निधि एवं विधायक निधि से उक्त विद्यालय को सरकारी भूमि पर बनवाया गया। जिसकी जांच में उक्त विद्यालय को ग्राम नथमलपुर में सांसद निधि से एक लाख एवं विधायक निधि से दस लाख रुपये इस प्रकार कुल 11 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। उससे इतर ग्राम हिलालपुर में बंजर भूमि पर विद्यालय भवन संचालित किया जाना पाया गया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय द्वारा बेदखली आदेश पारित किए जाने का तथ्य प्रकाश में लाया गया। उन्होंने बताया कि डीआरडीए के तत्कालीन पटल सहायक दो वर्ष से शिकायत प्राप्त होने के बाद उसे दबाए बैठे थे।
जिसे लेकर उनके विरूद्घ विभागीय कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज व शासकीय धनराशि की वसूली एवं त्रुटिपूर्ण आख्या देने के लिए राजस्वकर्मी लेखपाल के विरूद्घ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।