{"_id":"662cc8910bd99bbbbe080ba6","slug":"man-died-road-acciden-in-azamgarh-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार की मारः अज्ञात वाहन ने मछली विक्रेता को रौंदा, मौके पर ही मौत; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार की मारः अज्ञात वाहन ने मछली विक्रेता को रौंदा, मौके पर ही मौत; मचा कोहराम
Sat, 27 Apr 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:13 PM IST
सार
Azamgarh News: परिजनों की सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव स्थित शराब ठेके के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मछली विक्रेता की मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवई के खेमीपुर गांव निवासी राममिलन बिंद (45) स्थानीय बाजार स्थित मंडी में मछली बेचने का कार्य करता था। रोज की भांति शुक्रवार को भी वह मंडी में अपनी दुकान लगाया था। देर रात वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए मंडी से निकला।
वह मंडी के पास स्थित शराब की दुकान के पास ही पैदल पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।