फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man died after getting hit by high tension current in azamgarh

Azamgarh News: शादी समारोह के बाद टेंट खोल रहा था युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत

Wed, 22 May 2024 02:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 May 2024 02:47 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहता गांव में एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शादी समारोह संपन्न होने के बाद टेंट खोलने का काम करने के लिए पहुंचा था। 

विज्ञापन
Man died after getting hit by high tension current in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहता गांव में बुधवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक मजूदर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृत मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
बेहता गांव में मंगलवार को वैवाहिक समारोह आयोजित था। जिसमें टेंट लगाया गया था। टेंट के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ था। वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद बुधवार की सुबह टेंट खोला जा रहा था। टेंट हाऊस संचालक ने टेंट खोलने के लिए बेहता गांव निवासी नीरज (18) को लगाया था। 
विज्ञापन


नीरज टेंट खोल रहा था कि इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर चीख- पुकार मच गई। कुछ ही देर में रानी की सराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बीए का छात्र था और उसके दो भाई व चार बहन बताए गए हैं। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed