फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for molesting and molesting woman

महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for molesting and molesting woman
आजमगढ़। कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध महिला के थाने में जहर खाकर जान देने के बाद से पुलिस विभाग हरकत में आ गया। जिस आरोपी को पुलिस बचाने में लगी है, उसे शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह देर शाम खुद थाने पर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद पुलिस महकमा जागा और उसकी मौत के बाद आरोपी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस यदि उसी समय सक्रिय हो गई होती और कार्रवाई की होती तो शायद महिला की जान बच जाती। थाने पर महिला द्वारा जहर खाने और अस्पताल जाते वक्त मौत हो जाने की घटना ने महकमे को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने मारपीट, छेड़खानी का आरोप लगाया था। उसके पति ने दुष्कर्म की भी बात कही थी। स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते महिला को जहर खाना पड़ा। इसे देखते हुए प्रभारी एसआई चुन्ना सिंह को को निलंबित कर दिया गया है। महिला की मौत होना दुखद है। अब विवेचना के दौरान जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला व आरोपी के घर के बीच की दूरी लगभग 500 मीटर है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में घटना क्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed