फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man accused of murder arrested in police encounter in Azamgarh

UP News: आजमगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Fri, 02 Jan 2026 05:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को हत्या के एक मामले में 24 घंटे में बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
man accused of murder arrested in police encounter in Azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने की पुलिस क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी वरुण यादव ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र उचहुआ गांव का निवासी वरुण यादव उर्फ शेरुपुत्र के रूप में हुई।  

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दुधमुंहे बच्चे की मौत: ठंड से बचाने के लिए मां ने ओढ़ाई थी रजाई, दम घुटने से गई जान; मची चीख-पुकार
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अखिलेश सोनकर की हत्या की थी। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed