फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Make women aware of voting by applying mehndi

मेहंदी लगाकर महिलाओं को कर रहे मतदान के प्रति जागरूक

Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Make women aware of voting by applying mehndi
महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक करती युवतियां। - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव में सात मार्च को अधिक से अधिक मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में विभिन्न समूहों की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के निर्देशन में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि समस्त विकास खंडों में स्वयं सहायता समूह की महिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहू समेत अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं अपने हाथों पर वोट के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्लोगन डिजाइन एवं नारे लिखकर के लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील कर रहीं हैं। मुख्य स्लोगन में जैसे- वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल। सात मार्च महापर्व। वोट हमारा देश हमारा, वोट फार बेटर इंडिया। बड़े, बूढ़े या हों या जवान मिलकर सभी करें मतदान के स्लोगन लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed