फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Makar Sankranti tomorrow, aroma of sesame and jaggery spread in the markets

Azamgarh News: मकर संक्रांति कल, बाजारों में बिखरी तिल-गुड़ की सुगंध

Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti tomorrow, aroma of sesame and jaggery spread in the markets
आजमगढ़। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को है। जिले में पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तिलकुट,चूड़ा और पट्टी पतंग की दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों के मुताबिक तिलकूट-चूड़ा के दाम में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, पट्टी और तिलकूट व खिचड़ी खाने की परंपरा है। जिले के जीयनपुर, रानी की सराय, फूलपुर, लालगंज, बिलरियागंज में तिलकूट, गुड़, गट्टा, लाई, दाल पट्टी, चीनी पट्टी, तिल, लड्डू की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दुकानदार मनीष, सुरेश, राज कुमार ने बताया कि तिल बनी सामाग्री 150 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य दक्षिण से उत्तर होते हैं। महावीर पंचांग के अनुसार 15 जनवरी सुबह 9:13 बजे मकर संक्रांति लग रही है। इस दौरान भगवान सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

00
मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व

आजमगढ़। पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि संक्रांति के मौके पर दान पुण्य करने का खास महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, व्रत करने और कथा सुनने का खास महत्व होता है। मान्यता के मुताबिक इस दिन किया गया दान आपको अक्षय फल प्रदान करता है। इस दिन तिल और उससे बनी खाने की वस्तुएं दान की जाती हैं।
विज्ञापन


00

पतंगों की सजीं दुकानें, बच्चों को लुभा रहे छोटा भीम
आजमगढ़। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की भी प्रथा है। जिसे देखते हुए बाजार में पतंग की दुकानें भी सजीं हुई हैं। बाजार में बच्चों को लुभाने के लिए छोटा भीम, डोरेमोन, अलादीन, मिकी माउस जैसे कार्टून किरदारों के चित्र वाली पतंगें तैयार की हैं। युवाओं के लिए सलमान, शाहरुख, रणबीर, आलिया सहित अन्य फिल्मी स्टार्स की तस्वीरों वाली पतंगें बनाई गई हैं। खिलाड़ियों की तस्वीरों वाली पतंग भी इस साल विशेष रूप से तैयार की गई है। व्यापारियों की मानें तो पतंग बाजार में अब 10 दिन अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सामानों के दाम में देखने को मिली रही बढ़ोत्तरी
आजमगढ़। गत वर्ष के अपेक्षा मकर संक्रांति के दौरान प्रयोग में आने वाले सामान की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। बाजार में चूड़ा 40 से 45 रुपये, काला तिल 190 से 225 रुपये, सफेद तिल 230 से 250 रुपये, गुड़ 45 से 50 रुपये, चावल 28 से 35 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।


00

तिलकुट व लाई का बाजार भी गर्म

आजमगढ़। मकर संक्रांति के मौके पर तिलकुट व लाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इस साल भी शहर के चौक-चौराहों पर तिलकुट की दुकानें सज गई हैं। इस साल तिलकुट की कीमत पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। इस साल तिलकुट बाजार में 250 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। लोग अपने बजट के हिसाब से इसकी खरीद में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed