फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Major in prison, development stop

प्रमुख जेल में, विकास पर ग्रहण

Sun, 03 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 03 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Major in prison, development stop
पीपीएफ में पैसा लगाने वालों को झटका - फोटो : Reuters
हत्या के आरोप में जेल में बंद संजय यादव ने जेल के भीतर से निर्दल चुनाव लड़ते हुए ब्लॉक प्रमुख जहानागंज का चुनाव तो जीत लिया लेकिन जेल में बंद होने के कारण अभी तक शपथ नहीं ले पाए। नियम के तहत जब तक सदस्यों का शपथ ग्रहण नहीं हो जाता, तब तक विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन भी नहीं हो सकता। ऐसे में क्षेत्र के 93 गांव में विकास कार्य ठप है। सरकार की तरफ से विकास कार्य के लिए भेज गए तीन करोड़ रुपये भी खाते में डंप हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र जहानागंज ब्लाक में कुल 75 ग्राम पंचायत और 93 क्षेत्र पंचायत सीट है। अक्तूबर 2015 में संपन्न बीडीसी चुनाव में जीत से पहले सदस्यों ने गांव की जनता से विकास के तमाम वादे किए थे। चुनाव जीतने के बाद सदस्यों की नजरें ब्लाक प्रमुख के चुनाव पर टिकीं थी। जनवरी 2016 के अंत में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा हुई। सात फरवरी 2016 को वोट और परिणाम आया।
विज्ञापन


इसमें जहानागंज ब्लाक के जिगरसंडी गांव निवासी संजय यादव ने जेल के भीतर रहते हुए भी 82 वोटों से चुनाव जीत लिया। जबकि कारीसाथ गांव निवासी ओमकार यादव समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें महज चार ही वोट मिले। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इस सीट से सपा की करारी हार होने से पार्टी आलाकमान तक तिलमिला गए थे। जिसका परिणाम रहा कि 17 मार्च 2016 को जिले के सभी ब्लाकों में अधिकारी नामित कर प्रमुख और सदस्यों का शपथग्रहण करा दिया गया। लेकिन जहानागंज ब्लॉक प्रमुख का पद जीतने वाले संजय यादव के जेल में होने की वजह से यहां अभी भी शपथग्रहण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायालय के आदेश पर ही संजय यादव जेल में निरुद्ध है, न्यायालय से आदेश लेकर वह बाहर आएं तो शपथ ग्रहण करवा दिया जाएगा।  - सुहास एलवाई, जिलाधिकारी

विकट परिस्थितियों में प्रमुख के न होने पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर विकास के कार्य करवाए जाते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब प्रमुख सहित सभी सदस्यों का शपथग्रहण हो चुका हो। जहानागंज में अब तक शपथग्रहण न होने से आगे के सभी कार्य ठप है।  - सुदामा राम गावड़े, एडीओ पंचायत जहानागंज


क्षेत्र के विकास के लिए शासन से करीब तीन करोड़ रुपये भेजे गए हैं लेकिन शपथग्रहण न होने से न तो सदस्यों की बैठक हुई और न ही कार्ययोजना तैयार हो सकी। ऐसे में धन खाते में डंप है।  - दिनेश सिंह, खंड विकास अधिकारी जहानागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed