फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   major Accident averted in Azamgarh Boat capsized in Ghaghra river flood 12 school children were rescued

बाल-बाल बचा हादसा: आजमगढ़ में घाघरा की बाढ़ में पलटी नाव, 12 स्कूली बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 27 Sep 2021 01:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

आजमगढ़  के रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया ढाला के पास घाघरा नदी पर बना पुल 2020 में बह गया था। तब से यहां नाव के माध्यम से आवागमन होता आ रहा है। सोमवार सुबह नाव पलटी गई। उस पर सवार दर्जन भर स्कूली बच्चों को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
major Accident averted in Azamgarh Boat capsized in Ghaghra river flood 12 school children were rescued
देवारा क्षेत्र के गांगेपुर में घाघरा से कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के बाढ़ प्रभावित देवारा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेलहिया ढाला के पास स्कूली बच्चों से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे उस पर सवार बाइक के साथ ही 12 स्कूली बच्चे डूबने लगे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगा कर सुरक्षित निकाल लिया। नाव और उस पर लदी बाइक बाइक घाघरा नदी में समा गई।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के बेलहिया ढाला के पास बना पुल 2020 में बह गया था। तब से यहां नाव के माध्यम से आवागमन होता आ रहा है। सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे अजगरा मगरवी, माधवपुरा, झंझनपुर, झगरहवा, गलसदिया आदि गांव के दर्जन भर बच्चों के साथ ही एक युवक बृजेश यादव अपनी बाइक लेकर नाव पर सवार हुआ।
विज्ञापन


ओवरलोड होने के कारण पलटी नाव
नाव अभी किनारे से थोड़ा ही आगे बढ़ी थी कि अचानक ओवरलोड होने के चलते पलट गई। इस घटना में नाव पर सवार दर्जन भर स्कूली बच्चों के साथ ही बाइक लेकर चढ़ा बृजेश नदी में गिर गए। आनन-फानन अंगद यादव, बाड़ू यादव, रामशरण यादव आदि ने नदी में कूद कर डूब रहे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। जबकि बृजेश की बाइक और नाव घाघरा की जलधारा में समाहित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में दोहरा हत्याकांडः रोटी के एक टुकड़े ने ली दो की जान, सुहाग की रक्षा में पत्नी की मौत

 

पुलिस होती तो लोग नहीं करते लापरवाही

अंगद यादव ने बताया कि यहां पुलिस होती तो नाव में असुरक्षा नहीं होती और ना लोग लापरवाही करते। नाव ओवरलोड होने के चलते पलट गई। गनीमत रही कि नदी किनारे कुछ लोग मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सभी बच्चे अपने अपने घर वापस चले गए। यहां से प्रतिदिन नाव से सैकड़ों बच्चे महुला गढ़वल बांध के दक्षिण पढ़ने के लिए जाते हैं। 

जलस्तर कम हुआ तो कटान में आई तेजी

घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है लेकिन इसके साथ ही कटान में तेजी आई है। दो दिन से बढ़ रहे जलस्तर में रविवार को कमी आई।  दोनों गेजों पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से नीचे है। गांगेपुर श्मशान घाट के पास कटान होने लगा है। 

घाघरा का जलस्तर घटने के साथ ही नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों के पास कटान हो रहा है। गांगेपुर और परसिया में कटान से किसान चिंतित हैं। कटान की चपेट में खेत और बाग बगीचे आ रहे हैं। कटान गांव के कई किसान भूमिहीन हो गए हैं। कुछ किसान भूमिहीन होने की कगार पर हैं। परसिया रिंग बंधा भी कटान की चपेट में है।

गांगेपुर  के पास कुड़वा रिंग बंधा, गांगेपुर श्मशान घाट के पास कटान कर रही है। हालांकि पहले की अपेक्षा कटान अब कम हुई है। कटान को रोकने के लिए जो कार्य किया जा रहा था वह भी बंद चल रहा है। देवारा खास राजा के बगहवा का पूरा, झगरहवा, साधु का पूरा, बासु का पूरा के पास कृषि योग्य भूमि कटकर घाघरा में समाहित हो रही है।

देवारा क्षेत्र में आवागमन बाधित

देवारा क्षेत्र में जाने वाले संपर्क मार्गों से पानी हट गया है लेकिन कई संपर्क मार्ग कट गए हैं जिससे आवागमन बाधित हो रहा है । लोग दोपहिया, चार पहिया वाहन से नहीं जा पा रहे हैं। किसी की तबीयत खराब होने पर मरीजों को किसी तरह से अस्पताल पर पहुंचाया जा रहा है। सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग की 108 नंबर एंबुलेंस बंधे पर ही आकर रुक जा रही है।

शनिवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.36 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को घटकर 70.24 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। वहीं बदरहुंआ गेज पर शनिवार को नदी का जलस्तर 71.34 मीटर दर्ज किया यगा था जो रविवार को घटकर 71.31 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा स्तर  71.68 मीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed