फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Main accused of murder injured in encounter, arrested

हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Main accused of murder injured in encounter, arrested
तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव में 28 नवंबर की रात हुए लेखपाल दंपती हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार की रात बरदह के बैरीगांव नहर पुलिया पर हुई मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से पकड़ा गया बदमाश घायल भी हुआ है। वह पचास हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। लेखपाल दंपती हत्याकांड में नौ लोग नामजद किए गए थे, जिसमें सात पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। मुख्य आरोपी के पकड़ने के बाद अभी भी एक अभियुक्त फरार है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तरवां के पित्थौरपुर निवासी रामनगीना गांव के बाहर नया मकान बनवा रहे थे। 28 नवंबर की रात रामनगीना व उनकी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। विवेचना में प्रकाश में आया कि हत्या लेखपाल दंपती की बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। जिसमें पंकज यादव निवासी कोटिया थाना रानी की सराय, अखिलेश यादव, जितेंद्र कुमार मलिक, गोलू यादव, सिंटू यादव, धर्मेंद्र यादव निवासी हरैया थाना कंधरापुर, रमाकांत यादव निवासी कोटिया थाना रानी की सराय, बबलू यादव निवासी हरैया थाना कंधरापुर व ज्योति निवासी पित्थौरपुर थाना तरवां को नामजद किया गया। सात अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के खुलासे के समय ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी पंकज यादव फरार चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर बरदह, तरवां थाना पुलिस के साथ ही स्वाट टीम बरदह थाना के बरवां मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नहर पुलिया पर घेराबंदी की गई। बाइक से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया तो अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी पहचान दंपती हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज यादव के रुप में की गई। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व चार खोखा बरामद किया गया है। एक बाइक भी शातिर अपराधी के पास से पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि लेखपाल दंपती की बहू ज्योति के कहने पर घटना को अंजाम दिया। ज्योति सास-ससुर के बाद पति की भी हत्या की योजना बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed