फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Main accused of gangrape with girl injured in encounter, arrested

युवती संग गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Main accused of gangrape with girl injured in encounter, arrested
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के संग मंगलवार की रात गैंगरेप किय गया था। इसके साथ ही उसके चेहरे को जलाया भी गया था। इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिन में मूठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, बाइक के अलवा पीड़िता का मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ मंगलवार की रात दो युवकों ने गैंगरेप किया था। बुधवार की सुबह युवती नग्नावस्था व बेहोशी की हालत में वह घर से कुछ ही दूरी पर मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंचे और युवती का वीडियो बयान लेने के बाद उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में युवती के बयान के आधार पर डब्बु उर्फ करन राजभर समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नामजद आरोपी की तलाश में दीदारगंज पुलिस लगी हुई थी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में लगभग दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि गैंगरेप का आरोपी डब्बु उर्फ करन बैरकडीह गांव के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस व डब्बु के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से डब्बु उर्फ करन घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक के अलावा पीड़िता की मोबाइल व आरोपी की मोबाइल बरामद किया है। फरार अज्ञात आरोपी की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed