फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahul Nagar Panchayat Board meeting was uproar

हंगामेदार रही माहुल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक

Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahul Nagar Panchayat Board meeting was uproar
अंबारी। फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन बदरे आलम की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने पूर्व की बैठक में पारित प्रस्तावों पर नगर पंचायत की ओर से कोई कार्य न कराए जाने पर रोष प्रगट किया। जिससे बायलाज के निर्माण के लिए बैठक में एक बार फिर सहमति नहीं बन पाई और सभासद बैठक से बाहर हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के 39 मदों का बायलाज निर्माण बैठक का मुख्य एजेंडा था। इसपर पर चर्चा होने के पहले ही नामित सभासद दिलीप सिंह ने अप्रैल माह में हुई बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों पर नगर पंचायत द्वारा कोई कार्य न कराने का सवाल उठाया। इस पर चेयरमैन बदरे आलम ने यह कहा कि राजस्व विभाग के असहयोग के कारण प्रस्तावों पर कार्य नहीं कराया जा सका। इससे सभासद आक्रोशित हो गए। उसके बाद वार्ड नंबर दो के सभासद भूखल राम आजाद ने प्रस्ताव रजिस्टर पर दिए गए प्रस्ताव को न लिखे जाने पर नगर पंचायत के लिपिक सुभाष यादव से सवाल किया। जिस पर वे कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

इस पर सभासदों ने यह कहा कि जब दिए गए प्रस्तावों पर नगर पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं कराया जा रहा तो हमारा सदन में रहने का कोई मतलब नही है और जैसे ही अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बैठक के मूल एजेंडे जैसे भवन मानचित्र कर सहित 39 मदों पर चर्चा करना चाहा तो सारे सभासद बैठक हाल से बाहर निकल गए। सभासदों ने कहा कि जब पूर्व की बैठकों में पारित प्रस्तावों पर नगर पंचायत द्वारा कार्य संपादित नहीं करा दिया जाता तब तक हम कोई अन्य प्रस्ताव न देंगे और न पारित होने देंगे। बैठक काफी हंगामेदार रही और किसी भी नए प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में सभासद खोजमन यादव, सोनू यादव, महेंद्र शर्मा, पूजा पांडेय, अनीता देवी, रीना बिंद, हाफिज हारून, चंद्रभान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed