{"_id":"6aad85fa57f9aec2ef0bc984","slug":"dinesh-chandra-srivastava-became-president-and-ejaz-alam-became-senior-vice-president-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-157374-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दिनेश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और एजाज आलम बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दिनेश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और एजाज आलम बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को मंडल सभागार में मतदान संपन्न हुआ। कुल 58 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्र ने परिणामों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज आलम विजयी हुए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने 38 मत प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंद्वी रफीउल हसन अब्बासी को 20 मत मिले। इस प्रकार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को 18 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एजाज आलम ने 30 मत प्राप्त किए, जबकि त्रिभुवन नाथ तिवारी को 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार एजाज आलम को दो मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
शेष अन्य पदों पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, मंत्री पद पर जनार्दन राय, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर योगेश सिंह, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर पंकज राय, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर वशिष्ठ राय, शेषमणि तिवारी, सोहन राय, सूरज कुमार सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सर्वेश मौर्या निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ समिति के चेयरमैन जयप्रकाश राय तथा सदस्यों प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव और शत्रुघ्न सिंह की उपस्थिति में की गई।