फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The corporation will repair the electricity infrastructure at 2,175 locations.

Azamgarh News: 2175 स्थानों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करेगा निगम

Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The corporation will repair the electricity infrastructure at 2,175 locations.
तार, पोलों से पेड़ की डालियों की छंटाई करते कर्मचारी। स्रोत-विभाग
जिले में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए बिजली निगम ने विशेष अनुरक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले के छह डिवीजनों में 2175 स्थानों को चिह्नित कर मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एलटी, 11 केवी और 33 केवी लाइनों के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि अभियान के दौरान टेढ़े बिजली के खंभों को सीधा करने, जर्जर और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने और खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन

कम ऊंचाई पर लटक रहे बिजली के तारों को निर्धारित मानक के अनुसार ऊंचा किया जाएगा। जरूरत वाले स्थानों पर नए खंभे भी लगाए जाएंगे। बिजली के खंभों पर चढ़ी लताओं और झाड़ियों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली की लाइनों से सटने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। ऐसे स्थानों पर भी सफाई और छंटाई कराई जाएगी। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मरों से तेल रिसाव की समस्या को दूर करने के लिए भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।
अनुरक्षण अभियान में उपभोक्ताओं की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

00
अनुरक्षण अभियान के तहत सभी छह डिवीजनों में 2175 स्थान चिह्नित किए गए हैं। निर्धारित अवधि में प्राथमिकता के आधार पर सभी चिह्नित स्थानों पर आवश्यक कार्य कराया जाएगा। कुछ जगहों पर काम भी शुरू हो चुका है। -घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed