फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trial dates announced for eight sports, including hockey, athletics, and boxing.

Azamgarh News: हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग समेत आठ खेलों के ट्रायल की तिथियां घोषित

Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trial dates announced for eight sports, including hockey, athletics, and boxing.
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर चयन/ट्रायल सुबह 10 बजे से होंगे, जिसके बाद चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि सीनियर पुरुष हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 21 और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 को होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष एथलेटिक्स के लिए जिला व मंडल ट्रायल क्रमशः 21 व 22 को होंगे।
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता 29 व 30 को बरेली में होगी। इसी तरह सीनियर पुरुष बॉक्सिंग का जिला ट्रायल 22 और मंडल ट्रायल 24 को होगा। इसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक से चार अक्तूबर तक झांसी में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती के लिए जिला ट्रायल 22 तथा मंडल ट्रायल 24 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में होगी। सीनियर पुरुष एथलेटिक्स का जिला ट्रायल 23 और मंडल ट्रायल 24 को होगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात व आठ अक्तूबर को इटावा में होगी। जूनियर पुरुष हॉकी का जिला ट्रायल 23 और मंडल ट्रायल 24 को होगा। इसकी राज्य प्रतियोगिता चार व पांच अक्तूबर को मथुरा में होगी।
वहीं सब जूनियर बालक कबड्डी का जिला ट्रायल 24 तथा मंडल ट्रायल 26 को होगा। राज्य प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक आजमगढ़ में ही होगी। सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल का जिला ट्रायल 24 और मंडल ट्रायल 25 को होगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 11 अक्तूबर तक कानपुर देहात में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला-पुरुष खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2026 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।

जूनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को जन्मतिथि से संबंधित पात्रता प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जनपदीय चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed