फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mahila sambandhit aparaadhiyon ka tejee se karen nistaaran

महिला संबंधित अपराधियों का तेजी से करें निस्तारण

Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
mahila sambandhit aparaadhiyon ka tejee se karen nistaaran
आजमगढ़। पुलिस की कार्यशैली में सुधार हो और आम जनता को न्याय त्वरित गति से मिले। इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित मामलों का समाधान तेजी से किया जाए। उक्त निर्देश डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस दौरान उन्होंने परिक्षेत्र के तीनों जिलों के दो-दो सीओ के कार्यो की समीक्षा की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षमता व पर्यवेक्षण स्तर के मूल्यांकन को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे विवेचनाओं में गुणवत्ता तथा शिकायतों एवं जांचों के समयबद्ध निस्तारण की डीआईजी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित बैठक में समीक्षा की। बैठक में परिक्षेत्र के आजमगढ़ जिले के सीओ नगर व सीओ बूढ़नपुर, मऊ के सीओ नगर व सीओ मुहम्मदाबाद, बलिया के सीओ नगर व सीओ बांसडीह शामिल रहे।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीआईजी ने मुख्य रुप से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने और महिला अपराध से जुड़े मामलों का निस्तारण तेज गति से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीओ व थानों स्तर पर लंबित विवेचनाओं व मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। माफियाओं व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ग्रामों में भ्रमण कर चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों व अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही भारी से भारी धनराशि से पाबंद किए जाने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed