फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahila Morcha protests against JNU professor, burns effigy.

Azamgarh News: जेएनयू प्रोफेसर के खिलाफ महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha protests against JNU professor, burns effigy.
प्रोफेसर का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी। स्रोत-पार्टी - फोटो : बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग
कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रिक्शा स्टैंड से शुरू हुआ जुलूस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचीं और प्रोफेसर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान और छीना-झपटी हुई। महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका सिंह ने मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। महिला मोर्चा ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इस मामले में चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रोफेसर की तत्काल गिरफ्तारी, पद से बर्खास्तगी और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में सुमन राठौर, वंदना सिंह, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सुषमा, कौशल्या वर्मा, साधना गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति गुप्ता, आशा वर्मा, अंजना सिंह और रेनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed