फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahila Mandal organized a Deep Mela to uplift the potters

कुम्हारों के उत्थान के लिए महिला मंडल ने लगाया दीप मेला

Wed, 11 Nov 2020 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal organized a Deep Mela to uplift the potters
आराजीबाग स्थित एक लॉन में दीपावली के अवसर पर स्थनीय कलाकारों द्वारा बनाये गये मिट्टी के सामानों ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपावली के मद्देनजर शहर स्थित चौधरी गेस्ट हाउस में बुधवार को महिला मंडल जनसेवा समिति की ओर से दीप मेला लगा। उद्घाटन समाजसेविका डा. माधुरी सिंह ने किया। उन्होंने मेले में सजे दीपों और कुम्हारों के कला की प्रशंसा की।
विज्ञापन

महिला मंडल की सचिव पूनम सिंह ने कहा कि कुम्हारों को स्वावलंबी बनाने और उनके उत्थान के लिए बीते पांच सालों से संस्था इस मेले का आयोजन कर रही है। संस्था अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने कहा कि कुम्हारों को बर्तन बनाने वाली मिट्टी बहुत ही महंगी पड़ती है। इसके कारण बहुत से कुम्हार दूसरे रोजगार की तरफ जा रहे हैं। महंगी मिट्टी होने के कारण उत्पाद भी महंगे पड़ रहे हैं। कुम्हारों की अगर इस समस्या को दूर कर दिया जाए तो इनके उत्पाद सस्ते हो जाएंगे और हम सभी हर कार्यक्रमों में इनके उत्पादों का उपयोग कर सकेंगे। इशिता पांडेय, अर्चना तिवारी, मधु गुप्ता, बबिता राय, जूली श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, डा. इंदू श्रीवास्तव, छाया अग्रवाल, चारू अग्रवाल, मधुमिता बनर्जी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, सुष्मिता बनर्जी, मिथिलेश पांडेय, डा. नीलिमा श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed