{"_id":"687007a4d7a00315d6021077","slug":"maharaja-suheldev-university-released-the-second-merit-list-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134169-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने जारी की मेरिट की दूसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने जारी की मेरिट की दूसरी सूची
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की सूची जारी कर दी है। इसके साथ साथ विश्वविद्यालय ने ओपन काउंसिलिंग का भी आयोजन 11 जुलाई 2025 को करने की घोषणा की है। यह काउंसिलिंग विश्वविद्यालय के आजम बांध स्थित परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए यह ओपन काउंसलिंग आयोजित होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, जैसे कि शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, और अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (msdsu.ac.in) पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश शुल्क जमा करके अभ्यर्थी अपने पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। यह ओपन काउंसलिंग उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।