{"_id":"679b25e7549b1758e1019760","slug":"mahakumbh-stampede-middle-aged-woman-died-who-went-with-her-daughter-and-daughter-in-law-of-azamgarh-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Stampede: हादसे के बाद गोद में मासूम को लिए मां को ढूंढती रही बेटी, घंटों बाद मिला शव तो बिलख पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh Stampede: हादसे के बाद गोद में मासूम को लिए मां को ढूंढती रही बेटी, घंटों बाद मिला शव तो बिलख पड़ी
Thu, 30 Jan 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:40 PM IST
सार
Mahakumbh 2025: प्रयागराज हादसे में आजमगढ़ की एक महिला की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचा तो चीख- पुकार मच गई। महिला अपनी बेटी- बहू के साथ स्नान करने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन व मृत महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ में भगदड़ के दौरान आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरवा गांव निवासी अधेड़ महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी बेटी अपनी छह माह की बच्ची और भाभी को साथ में लेकर अपनी मां को ढूंढती रही। घंटों बाद शव मिला तो बिलखते लगी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन वहां से शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। बुधवार की रात करीब 11 बजे अधेड़ महिला का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही रिश्तेदार व आसपास के लोग भी घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
यह है मामला
सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरवा गांव निवासी कमलावती चौहान (53) पत्नी बृजलाल चौहान 28 जनवरी को अपनी बेटी व उसकी छह माह की बच्ची और बहू के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गई थी। देर रात भगदड़ मची तो कमलावती चौहान का हाथ उनकी बेटी से छूट गया। इससे दोनों अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
बच्ची को लेकर मां को ढूंढती रही बूटी
भगदड़ में किसी तरह बेटी ने अपनी छह माह की बच्ची को तो बचाते हुए भाभी को ढूंढ लिया लेकिन मां को नहीं बचा सकी। हादसे में कमलावती चौहान की मौत हो गई। इधर, देर रात कमलावती का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतका के घर आसपास के लोगों एवं शुभचिंतकों की आवाजाही होने लगी है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन