फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Magic-Bolero collision, one killed, 10 injured

मैजिक-बोलेरो में टक्कर, एक की मौत, 10 घायल

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Magic-Bolero collision, one killed, 10 injured
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे मैजिक व बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में मैजिक सवार एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त मैजिक में 18 लोग सवार थे और सभी गाजीपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हरखुपुर गांव से एक टाटा मैजिक वाहन 18 लोगों को बैठा कर गाजीपुर के लिए निकली। मैजिक अभी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव क्रासिंग के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही एक बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में मैजिक सवार 65 वर्षीया चनरी देवी पत्नी मखनु, 46 वर्षीय हरिकेश पुत्र ध्यानचंद, 45 वर्षीया संगीता पत्नी हरिकेश, 40 वर्षीया रीना पत्नी रामकेश, 70 वर्षीय लालचंद पुत्र ढोड़ा, 40 वर्षीया दुर्गावती पत्नी प्रहलाद, 65 वर्षीय ध्यानचंद्र पुत्र ढोड़ा, 60 वर्षीय अनाती पत्नी ध्यानचंद्र, 60 वर्षीया कलावती पत्नी दीपचंद, 65 वर्षीय दीपचंद पुत्र अमारू व 50 वर्षीय प्रहलाद पुत्र बदन गंभीररुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग मौके पर मदद को जुट गए तो कुछ ही देर में मुबारकपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस बुला कर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चनरी देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने चनरी देवी के शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के समय मैजिक में कुल 18 लोग सवार थे और रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed