{"_id":"607490918ebc3e2456615434","slug":"mafia-mukhtar-s-appearance-on-april-22-azamgarh-news-vns584751245","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया मुख्तार की पेशी को 22 अप्रैल की तारीख हुई मुकरर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया मुख्तार की पेशी को 22 अप्रैल की तारीख हुई मुकरर्र
विज्ञापन
आजमगढ़। मफिया मुख्तार की जिले में पेशी को लेकर 22 अप्रैल की तरीख निश्चित हो गई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट ने इस बाबत जेल अधीक्षक बांदा को पत्र लिख भेज दिया है। निर्धारित तिथि पर कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाने का निर्देश जारी किया है।
मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले के तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गैंगेस्टर कोर्ट में मुख्तार की पेशी को लेकर काफी दिनों से प्रयास चल रहे थे। पंजाब के रूपनगर जेल में बंद होने के दौरान भी गैंगेस्टर कोर्ट ने पेशी के लिए नोटिस वहां जेल अधीक्षक को भेजा था, लेकिन मेडिकल लगा कर मुख्तार पेशी से बचता रहा।
काफी मशक्कत के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्तार अंसारी यूपी के बांदा जेल लाया गया। यूपी में लाए जाने के बाद जिले के गैंगेस्टर कोर्ट ने भी उसकी पेशी की कवायद में जुट गई। इसी के तहत अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैगेस्टर कोर्ट अनिल कुमार वर्मा ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की पेशी के लिए डेड निश्चित करते हुए बांदा जेल अधीक्षक को पत्र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया है कि तरवां थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमें में मुख्तार की रिमांड के लिए अर्जी लगी है। मुख्तार अंसारी को 22 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।