फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar Ansari Hearing in labor murder case postponed due to lawyers strike in Azamgarh

Mukhtar Ansari: मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार के खिलाफ नहीं हुई सुनवाई, 8 फरवरी को पड़ी अगली तारीख

Thu, 01 Feb 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

मजदूर हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते कोई कार्रवाही नहीं हुई। सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ फरवरी को पड़ी है।  

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari Hearing in labor murder case postponed due to lawyers strike in Azamgarh
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुआ, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते कोई कार्रवाही नहीं हुई और जज ने सुनवाई की अगली तारीख आठ फरवरी नियत कर दिया।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में निर्माणाधीन एक सड़क के ठेके को लेकर ठेकेदार व मुख्तार में विवाद था। ठेकेदार पर मुख्तार के लोगों ने फायरिंग कर दिया था। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए थे। दोनों को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में मुख्तार व उसके लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। गुरुवार को इसी मामले में मुख्तार की बांदा जेल से पेशी थी। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ। जिसके चलते न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख नियत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed