फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mafia Kuntu singh including 9 people sentenced to 10 years and fined RS 50 thousand in azamgarh Gangster Court

आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट का फैसला: कुख्यात कुंटू समेत नौ लोगों को 10 वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 31 Mar 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

गैंगस्टर मामले में सुनवाई पूरी होने बाद अदालत ने माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह सहित नौ आरोपियों को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
mafia Kuntu singh including 9 people sentenced to 10 years and fined RS 50 thousand in azamgarh Gangster Court
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके नौ सहयोगियों को गैंगेस्टर मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई गई। एक दिन पूर्व ही न्यायाधीश ने कुंटू व उसके सहयोगियों को दोषी करार दिया था। कारावास के अलावा प्रत्येक पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं  अदा करने पर एक साल का अतिरिक्त कारवास की सजा काटनी पड़ेगी।  

विज्ञापन


कुंटू के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में गैंगेस्टर एक्ट में एक मुकदमा दर्ज था। गैंगस्टर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। सुनवाई पूरी करने के बाद जज रामानंद ने बुधवार को फैसला सुरक्षित कर लिया। सजा के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुंटू सिंह और उसके सहयोगी कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन

कुंटू सिंह पर  75 अपराधिक मुकदमे

अभियोजक पक्ष के वकील संजय द्विवेदी ने बताया कि गैंग लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर 75 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। डीएम की तरफ से इन सभी के खिलाफ अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों पर हुई कार्यवाही को भी कोर्ट ने अवलोकन में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब एक दर्जन साक्ष्यों को पेश कराया गया। लगभग सभी गवाहों ने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी। करीब 12 वर्ष पूर्व जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 340/10 में पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिसमें पुलिस की चार्ज शीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

इनमें से अजीत सिंह और गिरधारी की मौत हो जाने के बाद मुकदमे से 27 अगस्त 2021 को नाम हटा दिया गया था। गैंगस्टर कोर्ट से सजा पाए आरोपियों में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के अलावा बलिकरन यादव उर्फ साधु यादव, मुन्ना सिंह, राजेंद्र यादव, शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव, मोहर सिंह, योगेश उर्फ सोनू, रामनारायण सिंह उर्फ रिंकू सिंह, शिवेश सिंह शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed