फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 1804 candidates appeared for the exam at 15 centres, 509 skipped it

मदरसा बोर्ड : 15 केंद्रों पर 1804 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 509 ने छोड़ी

Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 1804 candidates appeared for the exam at 15 centres, 509 skipped it
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहले दिन 509 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहींं, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का दौड़ा करती रही।
मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षाएं सोमवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गईं। बोर्ड परीक्षा के लिए 2313 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली में मुंशी, मौलवी के 1653 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा में 1220 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, 433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों की उपस्थिति 74 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में आलिम की परीक्षा में 660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 584 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया। द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रोें पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। परीक्षार्थियों की तलाशी लेने और प्रवेश पत्र से परीक्षार्थी का मिलान करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 केंद्र व्यवस्थापक, 15 सह केंद्र व्यवस्थापक और 98 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।

10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का दौड़ा करती रही। पहले दिन एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed