फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   LT wire broken, averted a major accident

टूटकर गिरा एलटी तार, बड़ा हादसा होने से बचा

Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
LT wire broken, averted a major accident
अहरौला। बीआरसी अहरौला में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। उपकेंद्र के ऊपर के गया बिजली का तार दोपहर पौने दो बजे स्कूल गेट के सामने टूटकर गिर गया। लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए गेट को बंद करा बच्चों को अंदर ही रोक दिया। बीआरसी केंद्र में ही अहरौला कंपोजिट विद्यालय भी संचालित होता है। इसमें ढ़ाई सौ से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। बीआरसी होने के कारण यहां पर बराबर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके ऊपर से हाई टेंशन व एलटी तार गया है। स्कूल बंद होने में 15 मिनट बाकी थे कि शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक एलटी का तार टूट कर गेट के बाहर गिर गया। बाहर के लोगों ने आवाज लगाकर बीआरसी के अंदर मौजूद लोगों को सूचना दी तो अंदर हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने गेट बंद कर बच्चों को अंदर ही रोक दिया, नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद बिजली आपूूर्ति बंद की गई। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार को हटाया। बीईओ जगदीश यादव ने बताया कि सूचना मिली है। अवर अभियंता से बात कर तार को ठीक किया जाएगा। सब स्टेशन के अवर अभियंता सोमनाथ राम ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल बिजली काट दी गई। लाइनमैन को भेजकर जर्जर तार को बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed