{"_id":"67f02adf90d4bbb34109faa4","slug":"love-marriage-in-january-after-a-quarrel-with-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129688-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जनवरी में किया प्रेम विवाह, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जनवरी में किया प्रेम विवाह, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बिंद्राबाजार । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने शिवा कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार की रात पंखे से लटककर एक युवक ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक यहां पर किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था।
पाहिलेपुर रानीपुर रजमो गांव निवासी सुधांशु दिल्ली में एक कंपनी में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात नेपाल के नहालपुर की मूल निवासी सिंपल यादव से हुई, जो एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। दोनों में प्रेम हुआ और इसी साल 17 जनवरी को बनारस के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद सुधांशु पत्नी के साथ गंभीरपुर में शिवा कॉम्प्लेक्स में किराये पर रहने लगा। सुधांशु की पत्नी सिंपल यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सुधांशु में चिड़चिड़ा हो गया था और दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। बृहस्पतिवार की रात भी विवाद हुआ, इसके बाद सुधांशु ने उसे बगल के कमरे में सोने को कहा। सिंपल बगल के कमरे में चली गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जब सुधांशु नहीं उठा तो मकान मालिक शिवा सिंह ने जंगले से झांककर देखा और उनका शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि पहली नजर में जांच में लग रहा कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।