फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loudspeakers installed in religious places should not go out of the campus

धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज न जाए कैंपस से बाहर

Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loudspeakers installed in religious places should not go out of the campus
आजमगढ़। तीन मई को मनाई जाने वाली ईद व परशुराम जयंती को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्घाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरु शामिल हुए। इस दौरान उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रार्थना का आयोजन न करें। सभी धर्म स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार एवं धीमी गति से बजाएं, जिससे कि आसपास के लोगों को दिक्कत न हो। बिना परमिशन के सड़क, मोहल्ला एवं पार्क में प्राइवेट लाउडस्पीकर न लगाएं। यदि कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करना या त्योहारों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उन्होने कहा कि सभी धर्म गुरू अपने समर्थक, अनुयायी एवं शिष्यों को निर्देश दे दें कि किसी चौराहे पर कोई भड़काऊ भाषण या किसी वर्ग विशेष के विरूद्ध गलत शब्दों का प्रयोग न करें, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन पूरी तरह से शांति व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके से आपसी भाई-चारा एवं हर्षाल्लास के साथ मनाएं तथा किसी नई परंपरा की शुरूआत न करें।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की गलत टिप्पणी तो होगी कार्रवाई
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्घाज ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी गलत बयान बाजी एवं किसी की आस्था पर गलत टिप्पणी न करें। जिससे कि किसी की आस्था पर ठेस पहुंचे। यदि इस प्रकार की टिप्पणी या पोस्ट किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अराजकता फैलाई तो निपटेंगे कड़ाई से’
लालगंज। देवगांव कोतवाली पर बुधवार को आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कोतवाल शशिमौली पांडेय ने आगामी अक्ष्य तृतीया व ईदुलफितर का त्योहार भाईचारगी के साथ मनाने की अपील किया। इसके साथ ही चेतावनी दिया कि जो भी अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा उससे पुलिस कड़ाई से निपटेगी।

आगामी दिनों में अक्षय तृतीया व ईंद का त्योहार पड़ने वाला है। वर्तमान में रमजान माह चल ही रहा है। जिसे लेकर देवगांव कोतवाली पर शांति कमेटी की बैठक हुई। जिसमें लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही किसी भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं करने को कहा गया। एसओ ने कहा कि पुरानी परंपरा के निर्वहन को लेकर अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही किसी भी तरह का धार्मिक जुलूस आदि नहीं निकलेगा। इस अवसर पर ब्रह्मचारी राधेश्याम, राजकुमार जायसवाल, पूर्व प्रमुख मास्टर अलीम, काली प्रसाद, काजू प्रधान, मो. शाहिद, सालेहीन प्रधान, गोरखनाथ साहू, जफरूल इस्लाम, अनीस प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed