फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lost 1.60 lakh rupees in greed of 15 lakh lottery

Azamgarh News: 15 लाख की लाटरी के लालच में गवांए 1.60 लाख रुपये

Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lost 1.60 lakh rupees in greed of 15 lakh lottery
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी एक महिला को 15 लाख की लाटरी का लालच देकर साइबर ठगों ने शिकार बनाया। ठगों की बातों में आकर महिला ने 15 लाख की लाटरी पाने के लिए अपने 1.60 लाख रुपये गवां दिए। जब उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी असमा बानो पुत्री अली रजा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आठ अक्टूबर को उसके व्हाट्सएप्प पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपकी 15 लाख की लॉटरी लगी है। इसे पाने के लिए आपको 1.60 लाख रुपये टैक्स जमा करना होगा। वह लालच में आकर उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता नंबर पर 60 हजार रुपये नकदी के रूप में जमा कर दिया गया जो कुंदन कुमार के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा दिल्ली में संचालित है, उक्त खाते से वह पैसा तुरंत निकाल लिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन नौ अक्टूबर को उसी व्हाट्सएप्प नंबर से मेरे कॉल आई कि शेष धनराशि एक लाख रुपये यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में भेजा गया जो गुलशन कुमार के नाम से संचालित है। ठगी का अहसास होने पर वह यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा कोटिला में जाकर लिखित शिकायत की, तब तक उक्त खाता धारक द्वारा 47 हजार रुपये खाते से निकाल लिया था। 53 हजार रुपये यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा कोटिला द्वारा किसी भी तरह की निकासी पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed